Prabhu Deva ने की दूसरी शादी, इलाज के दौरान डॉक्टर से बढ़ी थी नजदीकी

प्रभुदेवा की शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी शादी से जुड़ी कई तरह की खबरें आ चुकी हैं, जिनमें सच्चाई नहीं है। ऐसी खबरें थीं कि प्रभुदेवा अपनी भांजी संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। अब प्रभुदेवा के भाई ने फिजियोथेरपिस्ट संग उनकी शादी का सच बताया है। प्रभुदेवा ने मुंबई के साकीनाका में रहने वाली डॉक्टर हिमानी से शादी की है। दोनों के बीच नजदीकियां उस वक्त बढ़ीं जब प्रभुदेवा की पीठ और पैरों पर खिंचाव आ गया था। इस दौरान प्रभुदेवा का इलाज डॉक्टर हिमानी ने किया था।
आगे बताया गया है कि लॉकडाउन के समय दोनों मार्च में चेन्नई गई थे। वहां 2 महीने लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद वहीं मई में शादी कर ली। शादी प्रभुदेवा के चेन्नई वाले घर पर हुई। लॉकडाउन की वजह से इसमें कोई शामिल नहीं हुआ। डॉक्टर हिमानी अभी तक अपने ससुराल वालों से दो बार मैसूर में मिली हैं। इस मामले में प्रभुदेवा के भाई राजू सुंदरम ने कहा कि वह प्रभुदेवा की शादी से बहुत खुश हैं। आपको बता दें कि प्रभुदेवा की यह दूसरी शादी है। साल 1995 में प्रभु देवा और रामलता की शादी हुई थी। प्रभु देवा और रामलता के तीन बच्चें हैं। उनके बड़े बेटे विशाल का निधन साल 2008 में कैंसर के चलते हो गया था। 16 साल लंबी शादी के बाद रामलता को दोनों बच्चों की कस्टडी मिली।