कंगना ने कहा 'मुझे मुंबई में रहने के लिए सिर्फ उसके परमिशन की जरूरत

कंगना रनौत एक बार फिर से मुंबई पहुंच गई हैं। मुंबई पहुंचते ही कंगना सिद्धिविनायक जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किये। मंदिर से निकलकर उन्होंने जय महाराष्ट्र का नारा लगाया। इस दौरान से मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि उन्हें मुंबई में रहने के लिए किसी के परमिशन की गरज नहीं है। सिर्फ गणपति बप्पा का आशीर्वाद और उनकी परमिशन चाहिए जो कि उन्हें मिल गई है। मैंने किसी और के पास परमिशन नहीं मांगी है।
लंबे अरसे के बाद मुंबई आने पर कंगना रनौत ने मुंबादेवी और सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। कंगना अपनी बहन रंगोली, भाई और भाभी के साथ यहां दर्शन करने के लिए पहुंची। कंगना ने कहा कि दोनों मंदिर में दर्शन करने के बाद मैंने उनका आशीर्वाद लिया। मैं यहां आकर सुरक्षित और प्यारा महसूस करती हूं।
शिवसेना सांसद संजय राउत के साथ हुए विवाद, महानगरपालिका द्वारा उनके कार्यालय पर की गई तोड़क कार्रवाई के बाद वे हिमांचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ रहने गई थी और काफी दिनों बाद यहां लौटी हैं। इस बार सिद्धविनायक के दर्शन करने के बाद बाप्पा से परमिशन मिल गई है और उन्हें किसी के परमिशन की जरूरत नहीं है ऐसा कहके एक बार फिर इशारों-इशारों में कंगना ने महाराष्ट्र का महाविकास आघाड़ी सरकारी पर परोक्ष निशाना साधा है।
बता दें कि कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार वालों के छुट्टियां मना रही थी। आज ही वह मुंबई आई है इस समय उनके साथ सख्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। कंगना का महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार के साथ हुए विवाद के बाद कंगना को दी गई वाई प्लस सुरक्षा को अभी तक जारी रखा गया है।