प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फेमस साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म 'मैट्रिक्स'- 4 में नजर आएंगी|
.png)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने काम से न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब पहचान बनाई है| प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी राह बनाई और कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आईं| खास बात तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फेमस साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म 'मैट्रिक्स' में नजर आने वाली हैं| प्रियंका चोपड़ा ने कियानू रीव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 को साइन कर लिया है| प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में नील पैट्रिक हैरिस, कैरी एन मॉस और याहया अब्दुल भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे|
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं| इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है| एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कहा, "एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर होने के नाते, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एक साथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले कैनवास का सपना देखा है." प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं|