Internet पर वायरल हो रहा रितेश का नया रैप सॉन्ग लाल साड़ी

रितेश पांडे (Ritesh Pandey) भोजपुरी सिनेमा के तेजी से उभरते कलाकार हैं | आए दिन रितेश के गाने इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं | अब उनका एक नया गाना धमाल मचा रहा है | रितेश का यह गाना 'लाल साड़ी' (Laal Saree) अन्य गानों से थोड़ा अलग है | इस गाने को रितेश पांडे (Ritesh Pandey) और नेहा ओझा (Neha Ojha) पर फिल्माया गया है | इस गाने में रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का शानदार अंदाज नजर आ रहा है | इस गाने में भोजपुरी बोलों के साथ हिन्दी में रैप भी शामिल किया गया है | राहुल राजन ने इस गाने को कंपोज किया है, वहीं राहुल झा ने इसे कोरियोग्राफ किया है | इस गाने को गोलू गगन ने म्यूजिक दिया है |
गाना ‘लाल साड़ी’ (Laal saree) रिलीज के बाद से ही धूम मचा रहा है | रिलीज होने के महज कुछ दिनों के अंदर इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है | रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का एक गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन चुका है | रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का गाना 'हेलो कौन' (Hello koun) को यू-ट्यूब पर 673 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है | व्यूअरशिप के मामले में यह भोजपुरी गानों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है | बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी गाना इतने व्यूज नहीं बटोर पाया है |