भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स रिकवरी केस में गिरफ्तार किया था | जिसके बाद दोनों को 14 दिन तक के लिए यानी 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था | भारती और हर्ष ने कोर्ट में अपनी बेल की अर्जी डाला था, जिसपर आज सुनवाई हुई | अब खबर आ रही है कि भारती सिंह और उनके पति को जमानत मिल गई है | भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को आज जमानत मिल गई है | बता दें कि बीते दिन मुंबई की किला कोर्ट में भारती सिंह और हर्ष को पेशी के लिए लाया गया था | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कोर्ट से दोनों की न्यायिक हिरासत मांगी थी |
गौरतलब है कि 21 नवंबर को भारती सिंह के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनके घर पर छापा मारा था | जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था | कुछ देर बाद उनके पति हर्ष की गिरफ्तारी की खबरें भी आ गई | जांच एजेंसी के मुताबिक भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा गया था | दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया था | भारती और हर्ष ने गांजा इस्तेमाल करने की बात भी मानी है | कॉमेडियन भारती सिंह के गिरफ्तारी के बाद उनका एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था, जिसमें वो ड्रग्स को ना कहने की सलाह दे रही हैं | मीडिया यूजर्स ने उन्हें इस पोस्ट के कारण काफी ट्रोल किया |