हाई प्रोफाइल डांसर Natalia Pronina की सरेआम हत्या

रूस (Russia) में सरेआम एक हाई प्रोफाइल डांसर की सड़क पर हत्या (Murder) कर दी गई | इस हत्याकांड के बाद कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं | कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय हाई प्रोफाइल रसियन डांसर (Russian Dancer) नतालिया प्रोनीना (Natalia Pronina) का एक बड़े रसूखदार नेता से अफेयर चल रहा था | डांसर की हत्या की वजह उसका ये प्रेम प्रसंग ही माना जा रहा है | स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतालिया का रूस (Russia) के बड़े राजनेता से अफेयर चल रहा था, जिसकी भनक नेता की बीवी को लग गई और वह आग बबूला हो गई | कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डांसर नतालिया प्रोनीना की हत्या नेता की पत्नी ने ही कराई है |
The Sun में छपी खबर के मुताबिक नतालिया प्रोनीना की हत्या तब की गई जब वह अपने कोरियोग्राफी सेशन से वापस अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान एक शख्स ने सरेआम उसे गोलियों से भून दिया | इस शख्स ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और गॉगल्स पहने हुए थे | नतालिया पर हमला करने के बाद हमलावर ने मौके पर स्टन ग्रेनेड छोड़ दिया था जिससे कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा | तेजी रोशनी का फायदा उठाकर हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहा | मॉस्को पुलिस ममाले की जांच में जुट गई है | पुलिस को पता चला है कि डांसर का नेता अफेयर होने की जानकारी जैसे ही नेता की पत्नी को पता चली उसके बाद से डांसर को धमकियां मिल रही थीं | मामले में नतालिया के 33 साल के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है | उसने इस मर्डर केस (Murder Case) से खुद को अंजान बताया है | बॉयफ्रेंड ने दावा किया है कि कुछ दिनों से नतालिया का पीछा किया जा रहा था और नतालिया पर 6000 पाउंड्स का कर्ज भी था |