अगर मौलाना से नहीं होती तो किसे होने वाली थी सना खान की शादी?

सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' और बिग बॉस में काम कर चुकी एक्ट्रेस सना खान के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से हर कोई हैरान हो गया था | अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों के बाद लोग और भी हैरान हो गए हैं | क्योंकि उन्होंने फिल्मी दुनिया के एक चमकदार करियर को छोड़कर एक मौलाना मुफ्ती अनस खान से शादी करली है | लेकिन आज हम आपको उनके पुराने अफेयर के बारे में बताते हैं | सना खान का मशहूर कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ अफेयर था | उनके इस रिश्ते ने काफी सुर्खियां भी बंटोरी थी | दरअसल, सना खान और मेलविन लुईस एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे लेकिन अचानक दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनका ब्रेकअप हो गया | इसके बाद सना खान ने लुईस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन पर कई संगीन इल्ज़ाम लगाए थे | जवाब में लुईस ने भी सना पर इल्ज़ामात की बरसात कर दी थी |
सना ने लुईस को लेकर कहा था कि 'उन्हें ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि लुईस ने एक छोटी लड़की को गर्भवती कर दिया था | वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था | इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था | सना ने एक स्टेज पर भी खुलासा किया था कि ब्रेकअप की वजह से वो डिप्रेशन में चली गई थीं | यहां तक कि उन्होंने नींद की गोलियां भी खा ली थीं | सना के मुताबिक, वो लुईस से शादी भी करने वाली थीं लेकिन बीच में लुईस की हरकतों के बारे में पता चल गया और उन्होंने लुईस से ब्रेकअप कर लिया | वो एक वैब सीरीज़ के प्रमोशन के दौरान अपने ब्रेकअप को लेकर फूट-फूट कर रोती हुई दिखाई थी | हालांकि बाद में लुईस के सभी इल्ज़ामात को खारिज करते हुए उल्टा उन्हीं पर इल्ज़ाम लगा दिए थे | लुईस ने कहा था कि सना का मकसद उनकी शबीह को खराब करना था | उन्होंने आगे कहा कि सना ने उनकी जाति और रंग का मज़ाक उड़ाया था |