राज्यउत्तर प्रदेश / यूपी

इंजीनियर के घर पर मंगेतर ने लगा ली फांसी , पुलिस भी देख कर हैरान

लखनऊ में इंजीनियर के घर पर उसकी मंगेतर ने फांसी लगा ली और सुसाइड में लिख दिया की इसकी जिम्मेदार वह स्वयं है। भाई ने इस मामले की न्यायिक जाँच करवाने की मांग की है।

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में रहने वाले सिविल इंजीनियर विपुल शुक्ला की मंगेतर कंचन रावत (२८) ने बृहस्पतिवार की रात को फांसी लगा ली। जब छानबीन की गयी तो युवती के द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट उन्हें मिला जिसमे उसने लिखा की इसकी जिम्मेदार वह स्वयं है। मगर युवती के परिजनों ने पुलिस से इसकी जाँच करने की मांग की है।

कंचन देवरिया की रहने वाली थी और वह दिल्ली में एक निजी अस्पताल में नर्स थी। मृतका युवती के भाई ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले इसके पिता की मृत्यु हो चुकी है जिसके बाद कंचन ने नौकरी छोड़ दी थी और घर वापस आ गयी थी।

इसी बीच कंचन की मुलाकात इंदिरानगर खुर्रमनगर के रहने वाले विपुल शुक्ला से हुई। दोनों शादी करना चाहते थे जिसके लिए बातचीत चल रही थी। १४ जून को कुछ खरीददारी करने के लिए कंचन विपुल के साथ लखनऊ आयी थी और रात को उसके घर चली गयी थी।

बृहस्पतिवार दोपहर विपुल किसी काम के लिए लालबाग़ गया। उसने कंचन को फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिला। जवाब ना मिलने पर विपुल ने उसके भाई पुष्पेंद्र को इसकी जानकारी दी। पुष्पेंद्र ने भी कई बार कंचन को फोन किये मगर फोन नहीं उठा इसी बीच विपुल घर पहुँच गया। दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ दिया जब दरवाजा तोडा तो देखा अंदर कंचन का शव फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस ने जब छानबीन की तो एक सुसाइड नॉट मिला जिसमे अपनी मर्जी से सुसाइड करने और किसी को परेशांन नाकरने की बात लिखी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुष्पेंद्र ने इस मामले की जाँच करने की मांग की है। परिवार के सभी लोग जानना चाहते है कि आखिर कंचन ने आत्महत्या क्यों की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button