Fish eaters should be careful : मछली खाने वाले हो जाए सावधान, गवाने पड़ सकते हाथ और पैर, जानिये पूरा मामला

Fish eaters should be careful : मछली ज़्यदातर लोगो को पसंद होती हैं, और ये खाने में भी अच्छी होती हैं, बताया जाता हैं कि नॉनवेज में काफी मात्रा में प्रोटीन होता हैं लेकिन इसे डाइजेस्ट होने में टाइम लगता हैं लेकिन सी फूड और मछली में खास बात ये हैं कि ये डाइजेस्ट भी जल्दी होती हैं, और इसमें भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता हैं। लेकिन ये कभी कभी आपके लिए खतरनाक भी हो सकती हैं, ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जिसमे सिर्फ मछली खाने से एक महिला को अपने दोनों हाथ और पैर गंवाने पड़े।
Fish eaters should be careful (मछली खाने वाले हो जाए सावधान)
जी हाँ सही सुना आपने यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है जहां एक 40 वर्षीय महिला को दूषित तिलापिया मछली खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी जान बचाने के लिए उसके दोनों हाथ और पैर काटने पड़े।
जिस महिला के हाथ पैर काटने पड़े हैं उनका नाम लॉरा बाराजस हैं बताया जा राह हैं कि उन्होंने दूषित तिलापिया मछली खा ली। जो मछली विब्रियो वल्निकस से दूषित थी। महिला की दोस्त के मुताबिक, लॉरा की ये हालत बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हुई है। दावे के मुताबिक, महिला ने आधी पकी तिलपिया मछली खा ली थी, जिस कारण उसके शरीर में बैक्टीरिया प्रवेश कर गए। इसके लिए लॉरा को एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, गुरुवार को उसका ऑपरेशन किया गया हैं । अगर ऑपरेशन न किया होता तो महिला की जान चली जाती। जान बचाने के लिए महिला के हाथ-पैर काट दिए गए।
कच्ची या अधपकी मछली खाने से होता है ये संक्रमण
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने संभावित खतरनाक जीवाणु संक्रमण के संबंध में अलर्ट जारी किया है। यह संक्रमण कच्ची या अधपकी मछली खाने से होता है। तो कहा जा रहा है कि महिला उसी बैक्टीरिया से संक्रमित है, महिला लगभग मर गयी, महिला कोमा में चली गई और उसे ऑक्सीजन पर भी रखा गया।
दोस्त के मुताबिक, मछली खाने से महिला की किडनी फेल हो गई थी

दोस्त के मुताबिक, महिला की किडनी फेल हो गई थी। उसके पैर, हाथ और होंठ काले पड़ गए थे। महिला ने स्थानीय बाजार से मछली खरीदी थी, इसके बाद उसे घर लाकर पकाया गया, यह घातक बैक्टीरिया समुद्री जीवन और समुद्री जल में पाया जाता है।
अगर आप भी मछली खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। मछली खाने से हमें ओमेगा-3, फैटी एसिड, विटामिन डी मिलता है। इसलिए लोग मछली खाना पसंद करते हैं, लेकिन, कच्ची मछली खाना हानिकारक हो सकता है। इसलिए सभी को खाना पकाते समय सावधानियां बरतनी चाहिए।
msn