भारत
बिना वीजा के रहने वाले पांच लोग गिरफ्तार

नोएडा CP लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमे बताया जा रहा हैं कि बिना वीजा के रहने वाले 5 लोग गिरफ्तार किये गये। है, जिनमें 4 पुरुष, 1 महिला को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक अवैध रूप से रह रहे 5 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किये गये है।
थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया है। अब तक अलग-अलग इलाकों से 46 नागरिक गिरफ्तार किये जा चुके है। अफ्रीकी मूल के नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद अभियान जारी है। नोएडा में हर एक थाना स्तर पर चेकिंग अभियान चल रहा है।