
रोगी : डॉक्टर साहब, आपने
सिर, बदन और जोड़ो में होने
वाला दर्द बिलकुल ठीक कर दिया
अब एक तकलीफ रह गयी है।
कि मुझे पसीना नहीं आता।
डॉक्टर : चिंता मत करें, मेरा
बिल देखकर आपकी यह
तकलीफ भी दूर हो जाएगी
—————————————————————————–
लडका :- wow इतना बड़ा घर ???
लडकी :- हाँ हम बहुत पैसे वाले है।
लडका :- wow इतनी बड़ी कार ??
लडकी :- हाँ हम पैसे वाले है।
लडका :- Oh my God इतना सोना भी है?
लडकी :- हाँ हम पैसे वाले है।
लडका :- ये लो लैटर।
लडकी :- ये क्या है ???
लडका :- हम INCOME_TAX वाले हैं।
लडकी कोमा में
—————————————————————————–
जापान मे 2 भाई रहते थे ।
एक का नाम “जो ” था।
दुसरे का नाम “वो ” था।
एक रात “जो ” को बाथरूम मे भूत दिखा ।
“जो ” डर गया और उसने “वो “को आवाज लगाई
“वो ” दौड़ते हुए बाथरूम मे आया और भूत को
देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया। और “वो “
मर गया।
बस उसी दिन से कहावत हो गई ।
“जो ” डर गया।
“वो ” मर गया ।
—————————————————————————–
एक कड़वा सच :- जब कन्या अपने पिता के घर होती है,
“रानी” बन के रहती है।
पहली बार ससुराल जाती है,
“लक्ष्मी”,बनकर जाती है।
और ससुराल में काम करते-करते
“बाई” बन जाती है,
इस तरह लड़कियाँ “रानी-लक्ष्मी-बाईं”
बन जाती है…!!
और फिर वो पति को अंग्रेज समझ कर बिना
तलवार के ही इतना परेशान कर देती है कि
बेचारा वो पति, अंग्रेज न हो कर भी
“अंग्रेजी” लेना शुरू कर देता है।
—————————————————————————–
ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे -R.C