Breaking News

घाघरा नदी में जलस्तर बढ़ने सेे कटान से प्रभावित परिवारों को मुफ्त में वितरित होगा राशन

उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रभारी मंत्री जनपद मऊ  दिनेश प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन मऊ के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसील मधुबन में घाघरा नदी में पानी बढ़ने की वजह से कटान से प्रभावित परिवारों को तत्काल बचाव एवं राहत तथा खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित परिवारों को ठहरने आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
प्रभारी मंत्री ने जनपद मऊ के मधुबन तहसील के ग्राम धर्मपुर विशुुनपुर (नई बस्ती) के घाघरा नदी में पानी बढ़ने की वजह से कटान से प्रभावित परिवारों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन मऊ के अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ में घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए परिवारों के लिए 04 शरणार्थी स्थल बनाये गये हैं।

यह शरणार्थी स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरा, जनता ई0का0 दुबारी, श्यामसुन्दरी महिला महाविद्यालय दुबारी तथा प्राथमिक विद्यालय नकिहवा में बनाये गये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन मऊ के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शरणार्थी स्थलों में आवश्यक मूलभूत सुविधायें सुनिश्चित की जाए, जिससे वहां पर रहने वाले शरणार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील मधुबन में घाघरा नदी में जलस्तर बढ़ने सेे कटान से प्रभावित परिवारों को 14 से 17 जुलाई के मध्य गेहूॅ, चावल, नमक, चना व रिफाइन तेल का वितरण किया गया है तथा अन्त्योदय परिवारों को 03 किलो चीनी वितरित की गयी है।
उन्होंने बताया कि कल 30 जुलाई, 2022 को प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया जायेगा। उन्हांेने बताया कि जिला प्रशासन मऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मधुबन में कुल परिवारों  की संख्या 71 है जिनमें पक्के घरों की संख्या 30 तथा मड़ई/झोपड़ी/कट्रेन की संख्या 41 है। 49 परिवारों को विस्थापित किया गया है जिनमें 172 लोग हैं।
प्रभारी मंत्री ने जनपद मऊ के मधुबन तहसील के ग्राम धर्मपुर विशुुनपुर (नई बस्ती) के घाघरा नदी में पानी बढ़ने की वजह से कटान से प्रभावित परिवारों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन मऊ के अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ में घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए परिवारों के लिए 04 शरणार्थी स्थल बनाये गये हैं।
यह शरणार्थी स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरा, जनता ई0का0 दुबारी, श्यामसुन्दरी महिला महाविद्यालय दुबारी तथा प्राथमिक विद्यालय नकिहवा में बनाये गये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन मऊ के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शरणार्थी स्थलों में आवश्यक मूलभूत सुविधायें सुनिश्चित की जाए, जिससे वहां पर रहने वाले शरणार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील मधुबन में घाघरा नदी में जलस्तर बढ़ने सेे कटान से प्रभावित परिवारों को 14 से 17 जुलाई के मध्य गेहूॅ, चावल, नमक, चना व रिफाइन तेल का वितरण किया गया है तथा अन्त्योदय परिवारों को 03 किलो चीनी वितरित की गयी है।
उन्होंने बताया कि कल 30 जुलाई, 2022 को प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मधुबन में कुल परिवारों  की संख्या 71 है जिनमें पक्के घरों की संख्या 30 तथा मड़ई/झोपड़ी/कट्रेन की संख्या 41 है। 49 परिवारों को विस्थापित किया गया है जिनमें 172 लोग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button