सोने और चांदी बढे जानें आज का रेट

आप जब सोने का कोई आभूषण खरीदने जाते हैं तो जो पहला सवाल हम सब के दिमाग में ये होता है कि जो सोने का आभूषण खरीद रहे हैं वह कितना खरा यानि कितने कैरेट का या कितना शुद्ध है।
आज जानते हैं कुछ ऐसी ही जानकारी जिसमें सबसे पहले आप को ये पता होना चाहिए कि सोने की शुद्धता कैरेट में की जाती है। यह सोने की शुद्धता को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। कैरेट जितना ज्यादा नंबर्स का होता सोने का मूल्य उतना अधिक होगा और सोना उतना ही ज्यादा शुद्ध भी होगा। इसे 0 से 24 के पैमाने पर मापा जाता है। इसी पैमाने को ध्यान में रखते हुए, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है जिसे आप खरीद सकते हैं। अन्य धातुओं जैसे तांबा, निकल, चांदी, पैलेडियम को सोने में जोड़ा जाता है ताकि इसे मज़बूत किया जा सके और आभूषण का उत्पादन किया जा सके। इस प्रकार, यह कह सकते है कि कैरेट अन्य धातुओं या मिश्र धातुओं के सोने के अनुपात का भी माप है।
कैरेट के माध्यम से आपके द्वारा खरीदे गए सोने के आभूषणों में सोने की मात्रा जानना काफी आसान है। जैसे, आप एक अंगूठी खरीदते हैं जो 14 कैरेट सोने की होती है। चूंकि सोने की शुद्धता 0 से 24 के पैमाने पर मापी जाती है, इसलिए 14 को 24 से विभाजित करें जो आपको 0.583 देगा। इसका मतलब है कि आपकी 14 कैरेट सोने की अंगूठी में 58.3% सोना है।
आज लखनऊ में 22 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 56900 रुपये रहा वंही 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 62060 रुपये रहा।
चाँदी का भाव 75000 रुपये प्रति किलोग्राम ग्राम रहा।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।