सोने-चांदी के दाम हो गए कम

प्राचीन काल से ही सोने को रहस्यमय और भव्य माना जाता रहा है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हम भारतीयों को सोना (Gold) बेहद पसंद है। अपने मंदिरों और देवताओं की पूजा करने से लेकर, अपने आप को और अपने प्रियजनों को उपहार देने तक, भारतीयों के लिए किसी के प्रति अपना विस्मय और प्रशंसा व्यक्त करने का शायद इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। और इतना ही नहीं, सोना शादियों से लेकर त्यौहारों और विशेष अवसरों तथा अन्य समारोहों को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है।
आज सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज हुई है पिछले कई दिनों से सोने चांदी के दाम बढ़ते ही जा रहे थे, लेकिन आज चांदी में 500 रूपये प्रति किलो ग्राम और सोने में 650 रूपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि बीते मांह में चांदी 76 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आस पास का आंकड़ा छुआ था। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत, उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।
आज का सोने चांदी का भाव
आज लखनऊ में 22 कैरेट सोने का दाम – प्रति दस ग्राम 54050 रूपये रहा वहीं 24 कैरेट सोने का दाम-प्रति दस ग्राम 58950 रूपये रहा जबकि चाँदी का भाव 73700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।