व्यापार और अर्थव्यवस्था

जानिये आज के सोने-चांदी का रेट, क्या था 2010 में सोने का भाव

सोना और चांदी का रेट भारतीय लोगों को हमेशा आकर्षित करता है। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों का सोना और चांदी के प्रति आकर्षण है। आज भी भारत के लोग सोना खरीदने में दुनिया में अव्वल माने जाते हैं। अगर भारत किसी साल दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड नहीं खरीदता है तो दूसरे नंबर पर रहता है। लेकिन आमतौर पर भारत का दनिया में गोल्ड की खरीदारी में नंबर 1 ही रहता है। गोल्ड का शौक भारतीयों में सदियों से रहा है। गोल्ड के महंगा होने से इसमें कोई कमी नहीं आ रही है।

भारत हर साल कई सौ टन सोना विदेशों से खरीदता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भारत में सोने का उत्पादन नहीं होता है। भारत में गोल्ड और पेट्रोल का आयात ही सबसे बड़ा आयात है। ऐसे में आइये जानते हैं कि भारत में 2010 सोना 18500 रुपये का 10 ग्राम मिलता था। यहां पर गोल्ड का रेट उस साल का औसत रेट है। वैसे इस वक्त 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चल रहा है।

भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं जैसे सोना और उससे बने गहने। सोने और चांदी का प्रयोग भारत में बहुतायत में होता है। चांदी एक चमकीली धातु है, सोने के मुकाबले ये बेहद सस्ती होती है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 15 ग्राम सोने के बराबर मानी जा सकती है।

आज का सोने चांदी का रेट

आज भारत में 22 कैरेट सोने का दाम-प्रति 10 ग्राम 54,100 रूपये रहा, वहीं 24 कैरेट सोने का दाम-प्रति 10 ग्राम 59,000 रूपये रहा। आज सोने में 100 गिरावट देखने को मिली हैं चांदी ले रेट की बात की जाये तो इसमें भी आज चांदी में 500 रूपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ आज चाँदी का भाव 71,400 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button