१२ MLC सीटों पर चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी की

MLC सीटों पर चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी की | उत्तर प्रदेश में 11 जनवरी से 12 विधान परिषद सदस्य सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी | वही 18 जनवरी को सभी पदों के लिए चुनाव होंगे | और 12 विधान परिषद सदस्य सीटों पर चुनाव 30 जनवरी को पूरा हो रहा है | इसके लिए पार्टियों ने तैयारी पूरी की है | चुनाव के परिणाम 29 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे | भाजपा की इस बार पूरी तैयारी है | भाजपा 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा 10 से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है | पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया है | इस लिस्ट में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भी नाम शामिल है |
समाजवादी पार्टी के लिए है चुनौती अहमद हसन, आशु मलिक, रमेश यादव, राम जतन, वीरेन्द्र सिंह, साहब सिंह सैनी और बसपा के धर्मवीर सिंह अशोक, प्रदीप जाटव का कार्यकाल खत्म हो जाएगा | अब देखना होगा, सपा इनमे से किसे विधान परिषद पहुंचाएगी | आपको बता दे up धान परिषद के सदस्य संख्या 100 है | अभी भाजपा के पास 25 सदस्य है, सपा के पास 55 सदस्य हैं | वहीं, बीएसपी के 8 सदस्य हैं | जबकी कांग्रेस के केवल 2 सदस्य हैं |