गिरती रही आसमान से बर्फ, बढ़ते रहे सीएम योगी के कदम

केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी हुई है | बर्फबारी से केदारनगरी सफेद हो गई | बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है | वहीं गांगोत्री धाम में भी भारी बर्फ बारी हुई | यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो गयी |
केदारनाथ में भारी बर्फबारी लगातार जारी है | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में ही फंसे हैं | दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना था | इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है | इसलिए मौसम सही होने का इंतजार किया जा रहा है | सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग 12 वर्ष बाद बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे | जब बाबा का बुलावा आया तो सीएम योगी ने न ठंड की परवाह की, न ही बर्फबारी |