पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झंडा दिवस के मौके पर सेनाओं के जवानों की वीरता को सलाम किया

देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए हर साल सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जवानों की वीरता को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने जवानों के वीरता को सलाम करते हुए कहा - सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। भारत को उनकी वीरता भी सेवा और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व है। हमारी सेनाओं के कल्याण में योगदान दें। यह कार्य हमारे कई बहादुर कर्मियों और उनके परिवारों की मदद करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर कहा - सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, मैं भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा को सलाम करता हूं। यह दिन हमें पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल हुए सैनिकों और उन लोगों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हमारे महान कर्तव्य की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। भारत 1949 से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में 7 दिसंबर को मनाता आ रहा है। इस दिन को जवानों के लिए काफी खास माना जाता रहा है। इसकी वजह ये है कि इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है। इस दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कहा जाता है।
Armed Forces Flag Day is a day to express gratitude to our armed forces and their families. India is proud of their heroic service and selfless sacrifice.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2020
Do contribute towards the welfare of our forces. This gesture will help so many of our brave personnel and their families. pic.twitter.com/jqbemkbdRt