यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनावों की तारीखों का ऐलान

यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों (शिक्षक/स्नातक) पर चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है | चुनाव आयोग ने सोमवार विधान परिषद चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया | इसमें चुनाव की अधिसूचना 5 नवंबर को जारी की जाएगी | प्रत्याशी 12 नवंबर तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे | नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 नवंबर तय की गई है | MLC चुनाव के लिए 1 दिसंबर को मतदान होगा | 3 दिसंबर को मतगणना और नतीजे घोषित किए जाएंगे |
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद सीटें अगले साल जनवरी में खाली हो रही हैं | अभी इन 11 सीटों में से छह सीटों पर SP, दो सीटें BSP और तीन सीटों पर BJP के सदस्य हैं | उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में कुल 100 सीटें हैं | इनमें से वर्तमान में समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा 52 सदस्य हैं | वहीं भाजपा के 19, बसपा के 8, कांग्रेस के 2, अपना दल 1, निर्दलीय समूह 2 , निर्दलीय 1, सदस्य हैं | साथ ही कुल 14 सीटें रिक्त हैं |