सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी

सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्रीय कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी | किसानों के आंदोलन को लेकर लगाई गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए | इन कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी | लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद भी किसान अपना आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है | किसान यूनियन के महासचिव ने sc के फैसले के बाद कहा - कानून रद्द होने तक ये आंदोलन चलता रहेगा | किसान यूनियन कोर्ट के आदेश का अध्ययन करेगी | ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके, और इस पर अपनी लीगल टीम के साथ चर्चा करेंगे | इसके बाद हमें आगे क्या करना है | इसका फैसला करेंगे |
सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है | जिसमें कुल चार लोग है कमेटी में भारतीय किसान यूनियन के जितेंद्र सिंह मान, डॉ. प्रमोद कुमार जोशी, कृषि विशेषज्ञ अशोक गुलाटी और शेतकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल धनवत शामिल हैं | ट्रैक्टर रैली को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को योजना के अनुसार ट्रैक्टर रैली की जाएगी, और किसान सीमाओं को नहीं छोड़ेंगे |