
गुरुग्राम के सेक्टर 109 में चिंतल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के डी टॉवर अपार्टमेंट में गुरुवार शाम छह फ्लैट में बना ड्राइंग रुम का फ्लोर गिर गया है। मलबा पहली मंजिल पर बने फ्लैट पर जाकर इकट्ठा हो गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।
वहीं अब हादसे के बाद बीते 17 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर चिंतल्स ग्रुप के प्रबंधक संचालक अशोक सोलेमन और ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी 304 ए और 34 के तहत बलघेड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
बेटे ने दी जानकारी
हादसे में मृतक महिला के पति राजेश भारद्वाज ने पुलिस को शिकायत दी है। हादसे के बारे में उनके बेटे ने उन्हें फोन कर सूचना दी है। उनकी पत्नी एकता भारद्वाज घर के अंदर फंसे होने की जानकारी दी। सोसाइटी पहुंचकर पता चला कि डी टॉवर में राहत का काम चल रहा था। पत्नी को मलबे से निकाल कर अस्तपताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया।
वहीं मलबे में दबे अरुण श्रीवास्तव को सकुशल 16 घंटे के बाद बाहर निकाला गया है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगले में एक और महिला दबी है जिसे बाहर निकालने का प्रयास हो रहा है।