50 % लड़कियां बेवकूफ नहीं होती हैं
कुछ बदमाश लड़कों ने कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर
लिख दिया 50 % लड़कियां बेवकूफ होती हैं,
.
लड़कियों ने ये देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा ,
उन्होंने कॉलेज में हंगामा खड़ा कर दिया ।
.
कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत उस नोटिस को निकलवाया,
और उसकी जगह नया नोटिस लगवाया ।
.
50 % लड़कियां बेवकूफ नहीं होती हैं
तब जाकर लड़कियों का गुस्सा शांत हुआ।
————————————————-
बाप: तुम मेरी बेटी को कबसे प्यार करते हो?
लड़का: 7 महीनो से
बाप: लेकिन मै यकिन कैसे करू??
लड़का: और २ महीने रुक जाओ।
————————————————–
लड़की :- plz मुझे सीट दे दो
लड़का :- क्यूँ दे दूं?
लड़की :- अरे लड़की खड़ी है
सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का :- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की :- किस ख़ुशी में कर लूं
लड़का :- लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती??
————————————————–
खिड़की पर खड़े आदमी को cashier ने कहा पैसे नहीं है
ग्राहक : और दो मोदी माल्या को पैसा ,
सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और
उसकी गर्दन दबोच कर कहा साले बैंक में तो है
तेरे खाते में नहीं है भिखारी
—————————————————
एक लड़की ने पिज्जा शॉप में जा कर पिज्जा आर्डर किया।
वेटर : मैडम, इसके 4 पीस करूं या 8 पीस?
लड़की बोली : 4 पीस ही कर दो।
8 खाऊंगी तो मोटी हो जाऊंगी।
—————————————————
ग्राहक : Beta तेरे पापा की तो रसगुल्ले
की दुकान है, तेरा खाने का मन नहीं करता?
.
बच्चा : बहुत मन करता है अंकल…
लेकिन पापा गिन कर रखते हैं इसलिए बस
चूस के वापिस रख देता हूँ ।
.
ग्राहक बेहोश..
—————————————————
माँ: कौन है यह?
लड़का: यह मेरी धर्म-पत्नी है।
माँ: कब से चल रहा था तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का: पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ
किसी का इंतज़ार कर रही थी।
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी।
—————————————————
इतवार के दिन बैंक कर्मचारी की बीबी
उठो, जागो.. देखो मेरे मम्मी पापा आए हैं
.
आदमी…. उनको कहो लाइन में लगें,
और ID साथ में रखें…