यूपी-बिहार, झारखंड में गर्मी और लू ने बरपाया कहर, चपेट में आये 100 लोगों की मौत, जानिये पूरा मामला

दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाई हैं, तो वही एक ओर, यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी और तापमान में काफी वृद्धि देखी जा रही है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी दो से तीन दिन और लू का प्रकोप जारी रह सकता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिछले चार दिनों में लू से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है। जो काफी डराने वाले आकंड़े हैं।
आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चलेगी। इसके बाद मौसम में मामूली बदलाव की उम्मीद है। मानसून के भी आगे बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के बाद अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम गंगा बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में सुधार होगा और लोगों को लू से राहत मिलेगी। बिहार में भी मानसून और झारखंड, यूपी में 20 से 22 जून तक पूर्व दिशा में बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
इस बीच बिहार में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गर्मी से अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है, रोहतास जिले में पिछले 24 घंटे में लू लगने से आठ लोगों की मौत हो गयी है, बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 21 जून तक बंद करने का आदेश दिया है. बिहार के कई जिलों में पारा 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।
ओडिशा में भी पारा 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और राज्य भर में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। अगले दो से तीन दिनों में मानसून के ओडिशा में प्रवेश करने की संभावना है।
msn