सेहत और स्वास्थ्य

जोड़ों का दर्द कम करने के घरेलु उपाए

Home-remedies-to-reduce-joint-pain

जब किसी कारण टेंडन में सूजन आने लगती है तो इससे टेंडनाइटिस की बीमारी हो जाती है। लोग इसको अकसर हाथ और पैर में होने वाला सामान्य दर्द समझ लेते हैं और समय पर इलाज नहीं कराते इससे धीरे-धीरे यह परेशानी बढ़ती जाती है। इस कारण मरीज को घुटने और अन्य जोड़ों में दर्द बना रहता है। अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द में फैट और शुगर की उच्च मात्रा वाले फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

विटामिन E जोड़ों के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3,फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। बादाम के अलावा मछली और मूंगफली में भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए शामिल करें अपने भोजन में ये चीज़ें :

-एक माह तक लगातार रात को 15 से 20 गिरी अखरोट को भिगो कर सुबह खाली पेट खाने से घुटनो के दर्द में आराम मिलता है। दो महीने लगातार इस उपाय को करने से गठिया का रोग जड़ से ठीक हो जाता है।

-दस कलियाँ लहसुन की 100 ग्राम पानी या दूध में मिला कर पीने से दर्द में जल्दी आराम मिलता है।

-बथुआ के ताज़ा पत्तों का रस आधा कप सुबह शाम खाली पेट पीने से गठिया ठीक हो जाता है।

-एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनिगर मिलाकर पीने से जोडों के दर्द में फायदा मिलता है।

-जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए मखाने से बनी ड्रिंक फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए अफीम के बीज, मखाने और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है जो जोड़ों का दर्द कम करता है।

किसी भी चीज़ को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button