
साधू:- बच्चा, तुझे स्वर्ग मिलेगा,
लाओ कुछ दक्षिणा दे जाओ।
लड़का:- ठीक है दक्षिणा में आपको मैंने दिल्ली दिया।
आज से दिल्ली आपका हुआ।
साधू :- दिल्ली क्या तुम्हारा है ?
जो मुझे दे रहे हो।
लड़का :- तो स्वर्ग क्या आप के पिता ने खरीद रखा है,
जो उधर के प्लाट यहाँ बांट रहे है आप।
——————————————————————————-
एडमिन ने ढाबा खोला..
ग्राहक – मेरी चाय मै मक्खी डूब कर मरी पड़ी है |
एडमिन – तो क्या करू?
मै ढाबा चलाऊ या इन्हे तैरना सीखाऊँ |
——————————————————————————-
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया…
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हाँ,
मुझे आती है।
पायलट – ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है…
——————————————————————————-
टीचर : मैं दो वाक्य दूँगा उसमें आपको अंतर बताना है।
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए।
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े।
मोहित: पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है।
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है।
पति अपनी पत्नी से :- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी :- ठीक है
कुछ देर बाद
पति :- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या
पत्नी :- नहीं अभी नहीं
पति :- क्यों.?
पत्नी :- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूँ।
पति बेहोश।
——————————————————————————-
फादर: अगर इस बार तुम इम्तिहान मे फैल हुए तो,
मुझे पापा मत कहना।
इम्तिहान के बाद,
फादर: How is Your Result?
सन: दिमाग का दही मत कीजिए
रामलाल जी आप मेरे पिता कहलाने का हक खो चूका है।
——————————————————————————-