मनोरंजनहास्य

एक गाँव में, पत्नी अपने पति से :- सुनिए जी मुझे एक नई साडी चाहिए

A-village-wife-to-her-husband-Listen-sir-I-want-a-new-saree-medhajnews

एक गाँव में, पत्नी अपने पति से :- सुनिए जी मुझे एक नई साडी चाहिए
तो कृपा करके मेरे लिए अम्मा जान से मंगवा दो
पति (बेहोश होते-होते बचा) :- अरे मेरी भाग्यवान् पागल गवार कही की
वो अम्मा जान नहीं वह अमेजॉन होता है.
—————————————————————————–
लड़की डॉक्टर से :- डॉक्टर साहब मेरा वजन कैसे कम होगा .
डॉक्टर :- बेटी अपनी गर्दन को बांए-दाएं हिलाने से.
लडकी :- तो डॉक्टर साहब गर्दन किस समय हिलाऊँ.
डॉक्टर :- जब भी कोई आपसे खाने के लिए पूछे
—————————————————————————–
मैडम :- बताओ बच्चों अगर कोई छोटा सा ग्रह हमारी पृथ्वी से आकर टकरा जाएगा तो फिर क्या होगा?
चुन्नू :- मैडम कम से कम 2-3 बार टन टन की आवाज आएगी
मैडम :- टन-टन की आवाज वो कैसे?
चुन्नू :- क्योंकि मैडम मैने एक गाने में सुना था कि ये दुनिया पीतल दी
—————————————————————————–
लड़की-लड़के से :- ये बताओ कल मैं तुम्हारे लिए कितने प्यार से राखी लाई थी
तुमने मुझसे बिना बंधवाये यहाँ से भाग क्यों गए?
लड़का-लड़की से :- अगर कल मैं तेरे लिए मंगलसूत्र लाऊं तो क्या तू मुझसे बंधवा लेगी ये बता
लड़की :- पिछले 5 मिनट से चुप है
—————————————————————————–
ज्योतिष ने :- बालक का हाथ देखते हुए बोला बेटा तुम्हारी कुंडली के अंदर बहुत सारा धन है
तुम एक दिन आमिर जरूर बनोगे. अब जल्दी से 100 रु0 निकालों
बालक भी तुरन्त बोला :- इन हाथों की कुंडली का पैसा बैंक या पेटीम में कैसे ट्रांसफर करते है
अब ये भी जल्दी से बता दो यह सुनते ही ज्योतिष चुप
—————————————————————————–AR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button