खेल

भारत महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीता

भारत ने जूनियर महिला एशिया कप का खिताब पहली बार जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चार बार की चैंपियन टीम दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया है। इसके पहले जूनियर महिला एशिया कप में भारत ने 2012 में बेहतरीन प्रदर्शन कर बैंकॉक में हो रहे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। लेकिन भारतीय जूनियर महिला टीम ये मैच चीन से हार गई थी।

भारत महिला टीम की इस जीत पर कई दिग्गज हस्तियों ने टीम को बधाई दी है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर महिला टीम को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई। टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री के आलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें इस शानदार उपलब्धि पर बहुत गर्व है। खरगे ने कहा, “भारत इतिहास बनाता है! हमारी महिला जूनियर हॉकी टीम को पहली बार एशिया कप खिताब जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमें इस शानदार उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

यह मैच 2 साल पहले होना था लेकिन कोरोना के कारण यह मैच दो साल बाद खेला गया था। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button