कर्नाटक की 5,762 ग्राम पंचायतों के लिए दो चरणों में हुए मतदान की गिनती जारी
कर्नाटक की 5,762 ग्राम पंचायतों के लिए दो चरणों में हुए मतदान की गिनती जारी है। ग्राम पंचायतों के लिए 22 और 27 दिसंबर को चुनाव हुए और औसत 81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और जेडी (एस) के मुकाबले कम से कम 80 प्रतिशत हासिल करने के उद्देश्य से ग्राम स्वराज अभियान को शुरू करके एक उत्साही अभियान चलाया था। देखना होगा कि इसका पार्टी को कितना फायदा हुआ है। राज्य की 226 तालुकाओं की 5,728 ग्राम पंचायतों में कुल 91,339 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें 8,074 सीटों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं |
कर्नाटक में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में कुल 2,22,814 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे | पहले चरण में, लगभग 82 प्रतिशत मतदान, जबकि दूसरे चरण में लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ था | मौजूदा महामारी की स्थिति के बीच दोनों चरणों में आवश्यक कोविड -19 दिशानिर्देशों के साथ मतदान हुआ | मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास जताया था कि 85-90 प्रतिशत भाजपा समर्थित उम्मीदवार ग्राम पंचायत चुनावों में चुने जाएंगे | अभी तक 3865 सीटों पर भाजपा तो 1988 पर कांग्रेस है आगे