पहले कोरोना और अब बर्ड फ्लू ने देशभर में दहशत का माहौल बना रखा है

कोरोना ने दुनिया को परेशानी में डाला हुआ है, और अब बर्ड फ्लू ने देशभर में दहशत का माहौल बना रखा है लेकिन अच्छी बात ये है कि अभी तक बर्ड फ्लू के इंसान में फैलने की कोई ख़बर नहीं आई है। लेकिन जानवरों और पक्षियों से वायरस के इंसान में प्रवेश करने के उदाहरण पहले भी काफी देखे गए है। इसलिए सावधान रहें ! आपको बता दे बर्ड फ्लू के कई प्रकार है और H5N1 नामक बर्ड फ्लू इंसानों को प्रभावित कर सकता है। ये वायरस बेहद संक्रामक और इसकी मृत्यु दर (मोर्टेलिटी रेट) भी काफी ज्यादा है | इस वायरस को एंफ्लूएंजा टाइप-ए नाम से भी जाना जाता है। इस वायरस का पहला मामला 1997 में हॉन्गकॉन्ग में सामने आया था। इसके बाद ये वायरस अफ्रीका, यूरोप व मिडल ईस्ट के 50 से ज्यादा देशों में पाया जा चुका है। यही नहीं H7N9 नामक बर्ड फ्लू का एक वायरस है। इस वायरस ने कुछ वर्षो में इंसानों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। एक अच्छी बात ये है कि बर्ड फ्लू के ज्यादातर प्रकार इंसानों को संक्रमित नही करते। उम्मीद है की भारत में पक्षियों में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू भी इंसानों को संक्रमित नहीं करेगा। नहीं तो कोरोना वायरस के साथ ये डबल अटैक घातक हो सकता है।
आपको बता दे कि अगर कोई व्यक्ति H5N1 वायरस यानी बर्ड फ्लू से संक्रमित है तो उसको निम्न समस्याएं हो सकती हैं।
- खांसी - आम तौर पर सूखी खांसी होती है। कोविड-19 का भी यह प्रमुख लक्षण है।
- गले में खराश होना - यह लक्षण कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर भी प्रमुखता से उभरता है।
- 100 डिग्री से ज्यादा तेज बुखार।
- रनिंग नोज और बंद नाक भी बर्ड फ्लू का लक्षण हो सकता है।
- मासपेशियों, जोड़ों और हड्डियों में दर्द बर्ड फ्लू की तरफ इशारा करते हैं।
- सिरदर्द और छाती में दर्द होना भी बर्ड फ्लू का लक्षण है।
- नाक से खून आना बर्ड फ्लू का लक्षण है।
- ठंड लगना और पसीना आना।
- थकावट होना भी बर्ड फ्लू का लक्षण है, और कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर भी यह मुख्य लक्षण उभरता है।
- भूख ना लगना और पेट संबंधी समस्याएं, जैसे दस्त बर्ड फ्लू के लक्षण हैं।
- सोने में दिक्कत होना और मसूड़ों से खून बहना बर्ड फ्लू का लक्षण है।
अगर आप लोग चिकन या अन्य मीट प्रोडक्ट के शौकीन है तो चिंता की कोई बात नहीं बस आप अंडों या मीट को अच्छी तरह से पकाने के बाद खाए, इससे आप संक्रमण से बच सकते है बस ध्यान देने की बात ये है कि कभी भी कच्चे अंडे या मांस का सेवन न करें |