पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत, आंसू गैस का इस्तेमाल

करनाल में किसान और पुलिस के बीच भिड़ंत देखने को मिली | हालत बिगड़ते देख पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल | आपको को बता दे कि पहले किसानों को पीछे हटने को कहा गया | जब किसान पीछे नहीं हटे तो पानी की तेज धार से उन्हें पीछे करने की कोशिश की गई | गौरतलब है की सूबे में बीजेपी पार्टी की महापंचायत थी | इसी के विरोद्ध में करनाल में किसानों ने हंगामा किया और कड़ी चेतावनी देते हुए आर-पार की लड़ाई की धमकी दी | करनाल में पुलिस और किसानों में टकराव की वजह से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं |
गांव कैमला में सीएम मनोहर लाल की किसान महापंचायत के लिए प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया था | वहीं सुरक्षा को देखते हुए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगाया गया था | वहीं गांव को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर कुल सात जगह नाकाबंदी की गई थी | कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी पंचायत के ऐसे आयोजनों के जरिए किसानों को गुमराह कर रही है |
शर्म कीजिए खट्टर साहेब।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 10, 2021
जब आप किसान महापंचायत कर रहे हैं तो वहाँ आने से किसानों को ही रोकने का मतलब क्या है?
मतलब साफ़ है-आपको किसानों से सरोकार न होकर केवल इवेंटबाजी से मतलब है।
याद रखिए, यही हाल रहा तो बिना पुलिस के आपका घर से निकलना नामुमकिन हो जाएगा।
काले क़ानून वापस लें। pic.twitter.com/SllwV6CjFy