भारत

भारतीय नौसेना ने रचा इतिहास: रात के अंधेरे में INS विक्रांत पर मिग-29 विमान की कराई लैंडिंग

भारत में निर्मित देश के सबसे बड़े युद्ध पोत INS विक्रांत पर रात के अंधेरे में मिग-29 की लैंडिंग की गई इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना ने गुरुवार को दी, नौसेना की तरफ से इस ऐतिहासिक कार्य को बहुत चुनौतीपूर्ण बताया गया जोकि ‘नाईट लैंडिंग’ परीक्षण द्वारा किया गया।

INS विक्रांत पर रात के समय लैंडिंग बेहद चुनौतीपूर्ण

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति में एयरक्राफ्ट कैरियर पर रात के समय 250 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार वाले फाइटर जेट को लैंड करना पायलट के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होता है ऐसे में यह लैंडिंग बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल लैंडिंग के लिए दी बधाई

भारतीय नौसेना के द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्य के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना को बधाई दी, ट्विटर के माध्यम से उन्होंने कहा कि INS विक्रांत पर मिग-29 की पहली सफल नाईट लैंडिंग के लिए भारतीय नौसेना को बधाई यह उपलब्धि विक्रांत के चालक दल तथा नौसेना के पायलटों के कौशल तथा दृंढता का प्रमाण है।

भारत में निर्मित देश का सबसे बड़ा युद्धपोत है INS विक्रांत

INS विक्रांत भारत में बना सबसे बड़ा युद्धपोत है जो कोचीन शिपयार्ड द्वारा बनाया गया है इस युद्धपोत का कुल वजन 45000 टन है, इस युद्धपोत में तीस विमान तैनात करने की छमता है, युद्धपोत INS विक्रांत में आठ बड़े जनरेटर लगे हैं जो लगभग पांच हजार घरों में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कर सकते हैं, इस युद्धपोत में 1600 क्रू मेंबर रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button