खेल

IPL 2022 इन दो खिलाड़ियों ने 10 गुणा बढ़ाई अपनी फीस

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, नीलामी से पहले बीसीसीआई की फाइनल लिस्ट में खिलाड़ियों की संख्या घट जाएगी। इस वर्ष आईपीएल में शामिल होने वाले दो खिलाड़ियों ने अपनी कीमत 10 गुणा बढ़ा दी है। इन खिलाड़ियों की कीमत अब 20 लाख से सीधे 2 करोड़ की सबसे अधिक बेस प्राइस वाली कैटेगरी में पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेगा ऑक्शन के लिए जारी की गई 2 करोड़ की बेस प्राइस की लिस्ट में 49 खिलाड़ी हैं, जिसमें 17 भारतीय और 32 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें दो भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल और हर्षल पटेल ने अपनी बेस प्राइस में 10 गुणा इजाफा किया है। ये दोनों खिलाड़ी इससे पूर्व आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल चुके है। दोनों को टीम ने तब 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था।

देवदत्त ने बनाए थे 400 रन

आरसीबी के साथ वर्ष 2020 में देवदत्त पडिक्कल 20 लाख की बेस प्राइस पर जुड़े थे। उस दौरान उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए रोजाना नई ऊचाइयां छुई। उन्होंने आईपीएल 2020 में आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 15 मैच में 473 रन ठोके थे। इस सीजन में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए थे और विराट कोहली, एबी डिबिलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से ज्यादा रन बनाए थे। पडिक्कल के प्रदर्शन के दम पर ही आरसीबी ने क्वालिफायर तक का सफर तय किया था। 

इसके बाद वर्ष 2021 में भी उनके बल्ले से जमकर रन बरसे थे। उन्होंने 14 मैचों में 411 रन बनाए। वर्ष 2021 में ही उन्होंने अपना टी 20 डेब्यू किया था। वो तकनीकी रुप से मजबूत बल्लेबाज है, जिनपर इस बार पैसों की बारिश हो सकती है।

हर्षल ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट लिए थे

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की भी इस बार नीलामी में लॉटरी लग सकती है। उनकी भी एक सीजन ने किस्मत बदल दी है। उन्हें आरसीबी ने आईपीएल 2021 से पहले दिल्ली कैपिटल्स से 20 लाख रुपए में ट्रेड किया था, लेकिन पिछले सीजन में दमदार प्रदर्शन के दम पर वो ऑक्शन में सबसे अधिक 2 करोड़ की बेस प्राइस वाली कैटेगरी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। हर्षल ने पिछले आईपीएल में हैट्रिक समेत 15 मैच में कुल 32 विकेट लिए थे। तब उन्होंने लीग के इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने के ड्वेन ब्रावो की रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button