सेहत और स्वास्थ्य

तरबूज खा कर तुरंत पानी पीना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय – मेधज न्यूज़

इस भीषण गर्मी और हीटवेव से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि खुद को हर वक्त हाइड्रेट रखें , इसके लिए इस गर्मियों के मौसम में हर कोई तरबूज खाना पसंद करता है। गांव हो या शहर हर घर में लोग सुबह और शाम तरबूज खाते है।लेकिन क्या तरबूज खाने के बाद पानी पीना सही है? जानिए इसके पीछे का सच…

गर्मियों में तरबूज खाने का अपना अलग ही मजा है। लगभग हर घर में तरबूज खाया जाता है। तरबूज खाना हम सभी को बहुत पसंद है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह अद्भुत फल पोषक तत्वों से भरपूर होत है, तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें 92 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में के दौरान यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। गर्मियों में डॉक्टर भी ऐसा सुझाव देते है कि आप जितना हो सके तरबूज का सेवन करें। ऐसा इसीलिए कहा जाता है क्योकि तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होता है। तरबूज खाने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ठंडक मिलती है। और इसको खाने से ज्यादा पानी की कमी भी नहीं होती है। लेकिन एक तरफ इसकी इतनी सारी अच्छाई है वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर कई सारे विवाद भी है।

तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि हेल्थ के हिसाब ऐसा करना ठीक नहीं है. .आयुर्वेद में फलों के बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है, खासकर उन फलों को खाने के बाद जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। बचपन से ही हमारी दादी-नानी और माता-पिता तरबूज खाने के बाद पानी पीने से सख्त मना करते हैं। क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है? आइए जानते हैं।

आयुर्वेद क्या कहता है

आयुर्वेद ये मानता है की कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते है जिनको खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए। क्योकि ऐसा करने से आपके ग्रह और चक्रो की दिशा और दशा दोनों ख़राब हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक तरबूज के बाद पानी पीने से पेट और पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, पेट फूलना, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है और पेट का संक्रमण भी हो सकता है। आयुर्वेद की कई किताबों में ऐसा लिखा गया है कि शीतल फल को खाने के बाद पानी पीने से कफ दोष बढ़ जाता है, जिससे कफ से संबंधित रोग जैसे सर्दी ज़ुकाम खांसी हो सकते हैं।

तरबूज खाने के पानी पीने को लेकर कोई नियम नहीं है

तरबूज खाने के बाद पानी पीने के लिए कोई खास नियम नहीं है. जब भी आप प्यास महसूस करें आप आराम से तरबूज खाने के बाद पानी पी सकते हैं. गर्मी में सबसे जरूरी है पूरे दिन हाइड्रेट रहना. भले ही तरबूज खाएं या दूसरे फल खाएं. अगर आप अपने हेल्थ को लेकर ज्यादा सजग है तो आप किसी डॉक्टर से इसके लिए सलाह लें।

वैज्ञानिक क्या कहते है

तरबूज खा कर तुरंत पानी पीने से आपको हैजा हो सकता है। ऐसा बहुत सारे लोग कहते है लेकिन इस बात का कोई सही प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। डॉक्टर्स  इस बात जो मानते है की तरबूज खाने के तुरंत बाद आपको पेट से सम्बंधित दिक्कते आ सकती है। तरबूज में काफी मात्रा में पानी, प्राकृति शुगर फ्रूक्टोज और फाइबर होता है। जिसके बाद पानी पीने से पेट में लिक्विड का लेवल असंतुलित हो सकता है और खाना पचाने वाले डायजेस्टिव जूस को पतला कर सकता है। इससे पेट आसानी से खाना नहीं पचा पाता। इसीलिए डॉक्टर्स ये सलाह देते है कि किसी भी फल को खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button