क्राइम

जहांगीराबाद : नौकरी दिलाने का झांसा देकर बीए की छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म

जहांगीराबाद से बीए की छात्रा से चलती कार में रेप का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है। छात्रा कॉलेज से घर आ रही थी। इसी बीच छात्र का परिचित उसे नौकरी दिलाने के बहाने शहर ले गया। इसके बाद चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने छात्र की पिटाई भी की। वह मोबाइल फोन भी ले गया। आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। युवती ने किसी से शिकायत करने पर इसे वायरल करने की धमकी दी थी। सोमवार को परिजनों ने मामले में चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस जांच में मामला रेप का निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि जहांगीराबाद की युवती एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। शुक्रवार को वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात परिचित धीरज पुत्र वीरपाल से हुई। वह उसे नौकरी दिलाने के बहाने बाइक से शहर ले गया। वहां से वह उसे कार में बैठाकर कहीं ले जाने लगा। रास्ते में उसने चलती कार में लड़की से रेप किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इसके बाद घटना का जिक्र किसी से करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शाम को आरोपियों ने लड़की को औरंगाबाद इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।

लोगों की मदद से बच्ची को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। वहां से लड़की ने अपने चाचा के नंबर पर फोन किया और अपनी समस्या बताई। इसके बाद छात्रा के परिजन थाने पहुंचे। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कार में धीरज के अलावा तीन अन्य लोग थे। चारों ने मिलकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन सितंबर को जहांगीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में जांच में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गलत पाया गया। मामला दुष्कर्म का निकला। पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी छात्रा का परिचित है। सीओ अनूपशहर अन्विता उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

read more… राजकोट में एक नाबालिक लड़की से रेप की कोशिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button