मनोरंजन

Javed Akhtar : मानद उपाधि से सम्मानित किए गए डायरेक्टर ,लंदन विश्वविद्यालय में दी गयी उपाधि

बॉलीवुड के जाने -माने सिंगर ,स्क्रिप्ट राइटर और कवि जावेद अख्तर जी को यूके (लंदन विश्वविद्यालय ) के स्कूल ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एक समारोह में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया जावेद अख्तर अपने गानों ,कविताओं व कहानियों के लिए मशहूर हैं जावेद भारत देश के साथ -साथ विदेशों में भी अपने बेबाक अंदाज से पहचाने जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक जावेद अख्तर को एक राइटर के रूप में उनके रचनात्मक प्रयासों और एक कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है, समारोह में डॉ. अख्तर के साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी और बेटे फरहान अख्तर भी मौजूद थे।

जावेद अख्तर कंगना रनौत के साथ चल रहे अपने विवाद के लिए सुर्खियों में हैं विश्वविद्यालय ने अख्तर की कई प्रशंसाओं के बारे में बात की, जिसमें उनके सिनेमाई योगदान के लिए कई पुरस्कार, जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार और आलोचनात्मक सोच के लिए रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय के रूप में मान्यता शामिल है।

{SM-Medhaj News}

read more… UP Police Post : यूपी पुलिस ने Shahrukh Khan की Jawan फिल्म के मजेदार लुक को किया पोस्ट, दी अहम सलाह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button