मनोरंजनहास्य

जोक्स: अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?

Joke: Hey! Why-are-you-not-eating-the-whole-samosa?

अमित समोसे को खोलकर
अंदर का मसाला ही खा रहा था।
रामू – अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
अमित- अरे मैं बीमार हूँ न…
इसलिए डॉक्टर ने बाहर की चीज़ खाने से मना किया है।
——————————————————————————
मोहन बहुत दुखी था… किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो…
मोहन- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए
2 लाख रुपए उधार दिए थे।
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूँ …।
——————————————————————————
पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने
कहाँ -कहाँ घुमाते थे…
शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते…
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है…
——————————————————————————
सरकार ने फरमान जारी किया
चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी…
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान…
अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे…
….पति ने एक्टिवा बेच दी
——————————————————————————
एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई,
भीड़ ने लड़के को खूब बुरी तरह पीटा,
फिर लड़की और स्कूटी को उठाया
एक आदमी बोला- आपको लगी तो नहीं…
लड़की- नहीं ये तो रोज का काम है,
स्कूटी सीख रही हूं ना …
——————————————————————————
बैंक लूटने के बाद…
डाकू- तुमने मुझे देखा
कलर्क- हाँ
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा…
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है
साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी…
——————————————————————————
लड़की गिफ्ट की दूकान में.,..
काफी देर गिफ्ट देखने के बाद,
एक गिफ्ट की तरफ इशारा करते हुए पूछा-
ये हँसती हुई चुड़ैल कितने की है !
दुकानदार- मैडम जी ये आईना है !!
——————————————————————————
• ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे -RC

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button