
पत्नी- ये ट्रेन चल क्यों नहीं रही।
पति- अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन रुकी हुई है।
पत्नी- वर्षा इतनी भारी है, तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते?
——————————————————————————
टीचर और स्टूडेंट
टीचर : होमवर्क क्यों नहीं किया ..?
स्टूडेंट : सर, लाइट नहीं थी।
टीचर : तो मोमबत्ती जला लेते।
स्टूडेंट : सर, माचिस नहीं थी।
टीचर : माचिस क्यों नहीं थी ?
स्टूडेंट : पूजा घर में राखी हुई थी।
टीचर : तो वहाँ से ले आते …
स्टूडेंट : नहाया हुआ नहीं था।
टीचर : नहाया हुआ क्यों नहीं था .?
स्टूडेंट : पानी नहीं था सर।
टीचर : पानी क्यों नहीं था ..?
स्टूडेंट : सर मोटर नहीं चल रही थी।
टीचर : मोटर क्यों नहीं चल रही थी ..??
स्टूडेंट : अरे सर जी बताया तो लाइट नहीं थी ….!
——————————————————————————
एक आदमी नाई के पास बाल कटवाने के लिए गया और बोला
भैया बाल छोटे कर दो।
नाई: कितने छोटे कर दूं साहब?
आदमी: इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथों में न आ सकें।
——————————————————————————
टीचर छोटू से बताओ अगर तुझको पैसा और अक्कल में से एक चीज़
चुनने के लिए बोला जाये तो क्या चुनोगे ?
विद्यार्थीः पैसा।
टीचर:- गलत, मैं तो अक्कल चुनती।
विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मेडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है।
टीचर: दे थप्पड़ दे थप्पड़।
——————————————————————————
टीचर – 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
अजय – 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10
टीचर – 6 कहाँ है ?
अजय – जी वो तो मर गया।
टीचर – मर गया? कैसे मर गया???
अजय …जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि
स्वाईन फ्रलू से 6 की मौत हो गई।
——————————————————————————
अमित LKG में पढ़ता था। .
एक बार लगातार 4 दिनों से स्कूल में देर से
आने पर मैडम ने कहा – “तुम इतना लेट स्कूल क्यों आते हो ?”.
अमित– “मैडम, आप मेरी इतनी चिंता मत किया करें।
बच्चे गलत समझते हैं।
——————————————————————————
ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे