मनोरंजनहास्य

जोक्स: हैं तो खानदानी कंजूस… इतने पैसे लेकर कहाँ जाएंगे…

काका – कमर में बहुत दर्द है…
जरा गुप्ता जी के घर से आयोडेक्स ले आओ…
काकी – अरे वो नहीं देंगे…बहुत कंजूस व्यक्ति हैं..!
काका – हाँ हैं तो खानदानी कंजूस…पता नहीं इतने पैसे लेकर कहाँ जाएंगे…
मर जाएंगे यू ही… ऐसा करो अलमारी से तुम अपनी ही निकाल लो,
दर्द कुछ ज्यादा ही है…!!!
———————————————————————————————
पत्नी – क्यों जी, आटा कहाँ पिसवाया आपने…?
पति(सहमकर) – हमेशा वाली जगह पर जहाँ पिसवाते थे….
पत्नी – तो गेहूँ देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे…?
पति – कहीं तो नहीं गया, वहीं रूका था…
पत्नी – ध्यान कहाँ रहता है आप का..
आती-जाती औरतों को देख रहे होंगे, खूब जानती हूँ आपको
पति(अब पूरी तरह घबरा गया) – सच में वहीं सामने खड़े होकर आटा पिसवाया
पत्नी – झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा
बहुत दिनों से नोट कर रही हूँ घर के काम में आपका
बिल्कुल ध्यान नहीं रहता…
पति – नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या…?
पत्नी – रोटियाँ जल कैसे गई फिर..?
———————————————————————————————
पत्नी – खिड़की पर परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…!
पति – एक बार उसे ठीक से देख लेने दो,
वो खुद ही परदे लगवा लेगा…!
फिर हुई पतिदेव की धुनाई…
———————————————————————————————
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहाँ तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
———————————————————————————————
ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button