मनोरंजनहास्य

जोक्स जोक्स और सबसे फनी और हँसी वाले जोक्स

Jokes-jokes-and-the-funniest-and-laughing-jokes

पत्नी- मैं हर रोज पूजा करती हूँ…
काश एक दिन श्री कृष्ण के दर्शन हो जाये…
पति- एक बार मीराबाई बनके जहर पीले…
श्रीकृष्ण क्या, सारे भगवान के दर्शन हो जाएंगे…
————————————————————————-
मोहित- इतना परेशान क्यों है…
रोहित- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड
को दो बड़े-बड़े टैडी बियर गिफ्ट किए थे…
मोहित- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है…
रोहित- उसकी मम्मी ने दोनों की रूई निकलवा कर
2 तकिए भरवा लिए…
————————————————————————-
पत्नी- मेरी ये समझ में नहीं आता की कई साल से मैं
करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही
फिर भी तुम पूर्ण स्वस्थ कैसे रहे हो। जुकाम तक नही…
पति- मैं बहुत नियम संयम से रहता हूँ इसलिए।
पत्नी- मुझे बेवकूफ समझ रखा है क्या?
सच-सच बताओ वह कौन है…
जो तुम्हारे लिए करवा चौथ का व्रत रखती है
————————————————————————-
अमित -एक गंजे के सिर पर दो बाल थे
दोनों में प्यार हो गया दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं
लेकिन फिर भी दोनों की शादी नहीं हो पाई.. . .
सुमित-क्यों ?
अमित -क्योंकि, बाल विवाह कानूनी अपराध है।
————————————————————————-
डॉक्टर – क्या बात है…?
जीतू- जी कुत्ते ने काट लिया है…!
डॉक्टर – तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक
है और तुम एक बजे आये हो…!
जीतू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था…!
————————————————————————-
मोहन – अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो ..?
रोहन – मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूँ …!
मोहन – अगर फिर भी गर्मी लगती है, तो क्या करते हो…?
रोहन – तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूँ …!
————————————————————————-
ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे -R.C

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button