मनोरंजनहास्य

जोक्स: फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया…..

पति रेडियो पर बड़े ध्यान से कुछ सुन रहा था,
पत्नी- क्या सुन रहे हो?
पति- मन की बात…
पत्नी- मेरी तो कभी नहीं सुनते…
मेरे मन की बात भी सुन लिया करो।
पति- तुम जो कहती हो, उसे मन की बात नहीं,
मन की भड़ास कहते है..
———————————————————————————–
पत्नी ने रात को 02 बजे अपने पति को नींद से उठाकर पूछा
बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी…
पति बीच में ही बोलता है….अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है…
हाँ उसका नाम आरती है…
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ…सन्नाटा…
———————————————————————————–
पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
टीटू- पापा 80% आये है।
पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?
टीटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
———————————————————————————–
मोहन – यार सोहन आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया…
सोहन – अच्छा फिर क्या हुआ?
मोहन- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया…..हमसे पंगा लिया था न उसने …
———————————————————————————–
पति: ऐसी चाय बनाओ की पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी: हमारे यहाँ भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।
———————————————————————————–
पत्नी: अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती तो भी मैं इतना दुखी न होती
जितनी तुम्हारी साथ हूँ।
पति : पगली !! खून के रिश्तों में कहाँ शादी होती है।
———————————————————————————–
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति: अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूँ।
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी : मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूँ।
———————————————————————————–
ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button