मनोरंजनहास्य

जोक्स: हँसी का खजाना मेधज न्यूज़

राघव – जीतू, जरा अपनी साइकिल आज मुझे देना।
जीतू– नहीं।
राघव – अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे, तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा।
जीतू ने झट से बोला – तो चीनी खा लेना।
—————————————————————————————–
टीचर जी – सीता तुम कल स्कूल क्यों नहीं आई थी?
सीता – टीचर मैं सपने में जापान गई थी।
टीचर जी- मिंटू तुम कल कहां थे?
मिंटू – टीचर मैं सीता को सपने में एयरपोर्ट तक छोड़ने गया था।
——————————————————————————————
रवि ने अंग्रेजी बोलने की नई ट्यूशन शुरू की थी।
मैडम जी – रवि, कल तुम पढ़ने क्यों नहीं आए थे?
रवि – वो कल हमारे यहां मंदिर में ब्युटीफुल ट्रेजेडी थी न,
इसलिए नहीं आया था।
मैडम जी – ब्युटीफुल ट्रेजेडी क्या है?
रवि – मैडम जी, सुन्दर काण्ड…आपको इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती क्या?
——————————————————————————————-
रात में छोटू को एक मच्छर ने काट लिया।
छोटू गुस्से में रात भर मच्छर मारने के लिए उसके पीछे चप्पल लेकर भागता रहा।
ऐसा करते करते-करते सुबह हो गई।
फिर भी उसे मार नहीं पाया।
छोटू – चलो कोई बात नहीं, इसे मार तो नहीं पाया,
लेकिन शुक्र है कि मैंने इसे रात भर सोने नहीं दिया।
———————————————————————————————-
ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे -VS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button