यात्रा

अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील

काँकरिया झील भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील है। काँकरिया झील अहमदाबाद के दक्षिण में स्थित मणीनगर उपनगरीय इलाके में स्थित है।

ऐतिहासिक कांकरिया झील लगभग 500 वर्षों पुरानी है। कांकरिया झील का निर्माण 15 वीं शताब्दी में सुल्तान मुइज़-उद-दीन मुहम्मद शाह द्वारा कराया गया था। कांकरिया झील के आसपास के चिड़ियाघर, बालवाटिका, एक्वेरियम और आसपास के पहाड़ी उद्यानों के साथ, इसने एक संपूर्ण मनोरंजन का केंद्र है। बच्चों के लिए पार्क, बगीचे, मनोरंजक केंद्र, बोट क्लब, चिड़ियाघर और एक संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। 31 एकड़ के क्षेत्र में फैला, कांकरिया चिड़ियाघर कांकरिया झील का सबसे प्रमुख आकर्षण है। इस चिड़ियाघर में 450 स्तनधारी, 2000 पक्षी और 140 सरीसृप प्रजातियाँ पाई जाती है जिन्हें आप यहाँ देख सकेगें।

कंकरिया झील की टाइमिंग : सुबह 9.00 बजे से रात 10.15 तक है।
कंकरिया झील की एंट्री फीस: पर्यटकों के लिए 10/- रूपये है। बच्चो के लिए 5/- रूपये है।

सड़क मार्ग द्वारा:- अहमदाबाद सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। प्रमुख बस स्टॉप कालूपुर रेलवे स्टेशन और पालड़ी के पास गीता मंदिर में स्थित हैं।

हवाई मार्ग द्वारा:- अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डा संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, दुबई और अन्य अंतरराष्ट्रीय केंद्रों के लिए सीधी उड़ानों के साथ जुड़ा है।

ट्रेन मार्ग द्वारा:- अहमदाबाद में मुख्य रेलवे स्टेशन कालूपुर क्षेत्र में स्थित है। यह स्टेशन भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button