यात्रामनोरंजन

कानपुर के ऐतिहासिक घटनाओं का महत्वपूर्ण स्थल

कानपुर संग्रहालय उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर का सरकारी संग्रहालय है। कानपुर संग्रहालय” एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहाँ माल रोड और कानपुर-लखनऊ रोड के चौराहे पर फूल बाग मैदान में स्थित है। विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों और कानपुर के ऐतिहासिक घटनाओं को भी दर्शाता है। कानपुर के स्थानीय और सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी प्रदान करता है।

कानपुर संग्रहालय में विभिन्न प्रकार के प्राचीन और आधुनिक कलाकृतियाँ, पुरातत्विक वस्तुएँ, स्थानीय कला और शिल्प के उदाहरण देखने को मिलते हैं। यहाँ पर चित्रकला, मूर्तिकला, प्राचीन उपकरण, गहने,  कागज कला, शिल्पकला, और अन्य सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन होते हैं। कानपुर संग्रहालय में प्राचीन समय गुप्त और मौर्य काल की मूर्तियाँ देखने को मिलती हैं। इस संग्रहालय का प्रमुख आकर्षण ब्रिटिश लोगों के समय की ऐतिहासिक तोप है।

कानपुर संग्रहालय में बड़ी संख्या में कलाकृतियाँ, स्मृति चिन्ह और प्रदर्शन रखे गए हैं, जो शहर के उन लोगों का इतिहास बताते हैं, जिन्होनें भारत की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेज़ों से संघर्ष किया है। कानपुर संग्रहालय एक शिक्षा और सांस्कृतिक संस्था भी है, जो छात्रों और अन्य लोगों को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के बारे में शिक्षा देने का कार्य करती है।

कानपुर संग्रहालय का समय- सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक,

नोट- कानपुर संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है।

हवाई जहाज़ से:

कानपुर संग्रहालय, कानपुर के निकटवर्ती चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई जहाज़ से पहुँच सकते हैं। ये कानपुर शहर से लगभाग 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

रेलवे से:

कानपुर एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। यहां से आप अनेक प्रमुख शहरों से ट्रेन से जुड़ सकते हैं। कानपुर सेंट्रल और कानपुर अनवरगंज रेलवे स्टेशन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।

Read more…जयपुर में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button