मनोरंजनयात्रा

खेचोपलरी पहाड़ी के बीच में स्थित सुंदर झील

खेचोपलरी झील सिक्किम का शीर्ष पर्यटन स्थल है। मनमोहक प्राकृतिक वातावरण, प्राचीन खंडहरों और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों के साथ सिक्किम पुरे दुनिया में एक मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार झील के आकार को भगवान शिव के पदचिह्न कहा जाता है। ये झील खेचोपलरी पहाड़ी के बीच में स्थित है। इस झील को बौद्ध के साथ-साथ हिन्दू भी पवित्र जलाशय के रूप में मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस झील में मनोकामनाओं को पूर्ण करने की शक्ति है। खेचोपलरी झील सिक्किम के पश्चिम सिक्किम जिले में गंगटोक से 147 किलोमीटर पश्चिम में खेचोपलरी गांव के पास स्थित है।

खेचोपलरी झील दुनिया के लगभग हर पर्यटकों का ध्यान अपने और आकर्षित करती है। इस खेचोपलरी झील को देखने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की कोशिश करते हैं।

हवाई जहाज से:- खेचोपलरी झील तक पहुँचने के लिए निकटतम हवाई अड्डे बागडोगरा हवाई अड्डा है। जो लगभग 140 किमी दूर है। प्रमुख शहरों से सभी घरेलू एयरलाइनों की उड़ानें यहां आती हैं।

सड़क द्वारा:- पर्यटक बसों के माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं या अपने वाहन से जा सकते हैं। पेलिंग शहर से 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेल द्वारा:- न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन वह जगह है जहाँ आपको खेचोपलरी गाँव तक पहुँचने के लिए अपनी ट्रेन यात्रा समाप्त करनी होगी। स्टेशन से, आप टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या झील तक पहुँचने के लिए स्थानीय बस ले सकते हैं, जो लगभग 138 किमी दूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button