जानिये यूक्रेन क नए रक्षा मंत्री के बारे में

रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 19 महीनों से जारी है अभी तक इस जंग का कोई नतीजा नही निकला है और अभी हाल फिलहाल ऐसा कुछ लग भी नही रहा है कि जिससे ये जंग रुक जाएगा। एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज किया है। इसी बीच में आज एक बड़ी न्यूज़ आई है कि सेना में भ्रष्टाचार के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को हटा दिया है। ओलेक्सी रेजनिकोव जंग शुरू होने के 3 महीने पहले नवंबर 2021 में ही यूक्रेन के रक्षा मंत्री बने थे। उनकी जगह अब क्रीमियन तातार मूल के पूर्व सांसद रुस्तम उमेरोव लेंगे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रेजनिकोव ने जंग के 550 दिनों तक मंत्रालय को संभाला है, अब मिनिस्ट्री को नई अप्रोच की जरूरत है। रेजनिकोव के नेतृत्व में यूक्रेन को रूस का सामना करने के लिए पश्चिमी देशों से खूब मदद मिली। 41 साल के उमेरोव यूक्रेन में विपक्षी पार्टी होलोस के नेता हैं। वो रूस के साथ युद्ध बंदियों, आम लोगों और बच्चों की अदला-बदली करवाने में शामिल रह चुके हैं। उन्होंने रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों से लोगों को निकलवाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
जानकारी के लिए आप सभो को बता दे कि 24 जनवरी को यूक्रेन के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर याचेस्लाव शापोवालोव को भ्रष्टाचार से जुड़े एक स्कैंडल में फंसने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इसी स्कैंडल के चलते ओलेक्सी रेजनिकोव पर आरोप लगने लगे थे। याद रहे कि ओलेक्सी पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि जंग के बीच रक्षा मंत्रालय में हुए स्कैंडल से दुनिया भर में यूक्रेन की छवि बिगड़ी है। अगस्त में एक स्कैंडल का खुलासा हुआ। इसमें दावा किया गया कि यूक्रेनी सैनिकों को मिलने वाली मिलिट्री जैकेट्स को तीन गुना ज्यादा दाम पर खरीदा गया। वहीं सर्दियों की जैकेट्स के बजाय सैनिकों के लिए हल्की गर्मी की जैकेट्स खरीदी गईं। जैकेट सप्लाई करने के वाले सप्लायर के दस्तावेजों में इनका दाम 29 डॉलर प्रति जैकेट है, जबकि डिफेंस मिनिस्ट्री ने इन्हें 86 डॉलर प्रति जैकेट के दर से खरीदा दिखाया गया है।
READ MORE… सितंबर प्लान : पुतिन की कीव पर कब्जा रणनीति का खुलासा