पारिवारिक कलह के साथ जीना हो गया है मुश्किल, तो इन उपायों से पाएं छुटकारा

व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार फल पाता है। अच्छे कर्म करने वाले लोग जीवन में सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहते हैं। वहीं दूसरी ओर जो लोग बुरे कर्म करते हैं उन्हें थोड़े समय में ही तरक्की मिल जाती है, लेकिन एक निश्चित मुकाम पर पहुंचने के बाद वे पतन की ओर बढ़ने लगते हैं। वहीं अच्छे लोगों के जीवन में परेशानी तीन कारणों से आती है। ये क्रमशः अशुभ ग्रहों का गोचर, ईश्वर की परीक्षा और वास्तु दोष।
वास्तु दोष जीवन में अस्थिरता का कारण बनता है। साथ ही आर्थिक परेशानियां भी बढ़ती हैं। इसके अलावा परिजनों में कलह की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी पारिवारिक कलह से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
अगर आपके घर में भी पारिवारिक कलह चल रही है और आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगाएं। साथ ही पंख लगाते समय “ॐ द्वारपालाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा” मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से पारिवारिक कलह दूर होती है।
– अगर आपका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं है और आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो बेडरूम की उत्तर दिशा में हाथी का जोड़ा रखें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहते हैं।
– घर में पारिवारिक कलह हो तो हर पूर्णिमा को घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। इस उपाय को करने से पारिवारिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
पारिवारिक कलह दूर करने के लिए ईशान कोण में पूजा घर बनाएं। साथ ही इस कोण में देवी-देवताओं की भी स्थापना करें। इस उपाय को करने से भी घर में शांति बनी रहती है। वहीं पारिवारिक कलह समाप्त हो जाती है।
घर में शांति स्थापित करने के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को धूपबत्ती जलाएं । इस उपाय से पारिवारिक कलह भी समाप्त हो जाती है।