सोने की शुद्धता के साथ जानें सोने चांदी का रेट

भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं लेकिन जब हम -आप सोने का कोई आभूषण खरीदने जाते है जो पहला सवाल सबके दिमाग में ये होता है कि जो सोने का आभूषण हम खरीद रहे हैं वह शुध्द यानि कितने कैरेट का है,आज जानते हैं कुछ ऐसी ही ट्रिप्स।
सोने की शुद्धता जानने के लिए सबसे पहले आपको ये पता होना चाहिए की कैरेट होता क्या है।
यह सोने की शुद्धता को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, कैरेट जितना ज्यादा नंबर्स का होता सोने का मूल्य उतना अधिक होगा और सोना उतना ही ज्यादा शुद्ध भी होगा। इसे 0 से 24 के पैमाने पर मापा जाता है। इसी पैमाने को ध्यान में रखते हुए, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है जिसे आप खरीद सकते हैं। सोने के आभूषण बनाने के लिए अन्य धातुओं जैसे तांबा, निकल, चांदी, पैलेडियम को सोने में जोड़ा जाता है ताकि इसे मज़बूत किया जा सके और आभूषण का उत्पादन किया जा सके। इस प्रकार यह कह सकते है कि कैरेट अन्य धातुओं या मिश्र धातुओं के सोने के अनुपात का भी माप है।
कैरेट के माध्यम से आपके द्वारा खरीदे गए सोने के आभूषणों में सोने की मात्रा जानना काफी आसान है। जैसे, आप एक अंगूठी खरीदते हैं जो 14 कैरेट सोने की है। चूंकि सोने की शुद्धता 0 से 24 के पैमाने पर मापी जाती है, इसलिए 14 को 24 से विभाजित करें जो आपको उत्तर आएगा 0.583 इसका मतलब है कि आपकी 14 कैरेट सोने की अंगूठी में 58.3% सोना है।
आज भारत में 22 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 55700 रुपये रहा वंही 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 60750 रपये रहा
चाँदी का भाव 73000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा आज सोने चांदी दोनों के भाव स्थिर रहे।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।