आज जानते हैं पेट्रोल-डीजल के साथ सोने-चाँदी का भी रेट

सोने के दाम पिछले कई सालों से महंगाई मापने का सर्वोत्तम मानक माना जा रहा है। निवेशक सोने को महत्वपूर्ण निवेश के रूप में मानते आ रहे हैं। इसी क्रम में मेधज न्यूज़ आपको मुहैया कराता है भारत में सोने के दाम, हमारा मकसद, सभी पाठकों को अपडेट रखना। मेधज न्यूज़ पर सोने के दाम देश के सोना व्यापारियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रकाशित किये जाते हैं। आप हर रोज सोने के साथ-साथ पेट्रोल डीजल और गैस के दाम यहां पर देख सकते हैं।
सोने की कीमत में आई इस तेजी का असर कई कारणों से देखने को मिल रहा है। मंदी की आशंका के कारण निवेशकों का आकर्षण सोने की ओर बढ़ने लगा है। सोने की मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमत में तेजी आ रही है।सोने के मुकाबले चांदी बेहद सस्ती होती है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग 15 ग्राम सोने के बराबर मानी जा सकती है। भारत में चांदी का प्रयोग प्रमुख रूप से पायल और अंगूठी और चाँदी के पात्र के रूप में ज्यादा किया जाता रहा है।
आज भारत में 22 कैरेट सोने का दाम – प्रति ग्राम 4755 रुपए रहा वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 5187 रपये रहा जब की चाँदी का भाव 57.40 रुपये प्रति ग्राम रहा।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
भारत में डीजल और पेट्रोल की दरों को दैनिक आधार पर संशोधित किया जाता है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों को हर दिन सुबह के 06:00 बजे संशोधित करके लागू किया जाता है।आपकी जानकारी के लिए बताता चलूँ कि आज भी डीजल और पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।