जानिये उत्तर कोरियाई तानाशाह ने रूस में जंग को लेकर क्या कहा?

मास्को: उत्तर कोरिया के तानाशाह किमजोंग उन मंगलवार को अपनी ट्रेन से रूस के शहर व्लदिवोस्तोक पहुंचे थे। आपको बता दे कि यह जगह रूस और उत्तर कोरिया सीमा से करीब 127 मील दूर है। इससे पहले आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और डेलीगेशन लेवल की बैठक हुई। पुतिन ने तानाशाह के सम्मान में स्टेट डिनर होस्ट किया। डिनर के मेन्यू में डक सलाद, फिश सूप, मशरूम-आलू, मार्बल्ड बीफ, कंडन्स्ड मिल्क और नट्स शामिल थे।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि दोनों नेताओं ने रूस-उत्तर कोरिया के बीच रिश्ते और मजबूत करने पर टोस्ट किया। किम जोंग ने कहा कि बुराई के खिलाफ अपने मिलिट्री ऑपरेशन में रूस की निश्चित तौर पर जीत होगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने रूस का जिक्र नहीं किया। सूत्रों के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात के बाद किम रूस के दूसरे शहरों में जाएंगे। वो सिविलियन और डिफेंस एविएशन प्लांट्स का दौरा भी करेंगे। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि तानाशाह की मुल्क वापसी किस तारीख को होगी।
ये भी याद रहे कि सैटेलाइट-रॉकेट लॉन्चिंग में नॉर्थ कोरिया की मदद करने से जुडे़ एक सवाल पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा, ‘हम इसी वजह से स्पेस सेंटर में मिल रहे हैं। नॉर्थ कोरिया के लीडर रॉकेट कंस्ट्रक्शन तकनीक में दिलचस्पी रखते हैं। हमारे पास बहुत समय है और हम हर मुद्दे पर बातचीत करेंगे।’
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि ‘मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई।’ इसके जवाब में किम जोंग ने पुतिन को व्यस्त शेड्यूल से समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। किम जोंग का रूस के व्लदिवोस्तोक शहर पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। किम के साथ उनकी बहन किम यो जोंग भी रूस के दौरे पर आई हैं। आखिरी बार दोनों नेताओं की 4 साल पहले 2019 में मुलाकात हुई थी।