जानिये यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किस असेंबली को संबोधित किया

रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 20 महीनों से जारी है अभी तक इस जंग का कोई नतीजा नही निकला है और अभी हाल फिलहाल ऐसा कुछ लग भी नही रहा है कि जिससे ये जंग रुक जाएगा। एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज किया है। इसी बीच में आज एक बड़ी न्यूज़ आई है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने UN जनरल असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये जंग सिर्फ यूक्रेन नहीं बल्कि पूरी दुनिया की है। इसके लिए सभी देशों को मिलकर रूस के खिलाफ लड़ना होगा। रूस पूरी दुनिया को आखिरी जंग की तरफ धकेल रही है। हम इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रूस की इस जंग के बाद दुनिया में कोई भी देश किसी पर हमला न कर सके।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि कोल्ड वॉर के बाद यूक्रेन नहीं रूस को अपने न्यूक्लियर वेपेन हटाने की जरूरत थी। उन जैसे आतंकवादियों को परमाणु हथियार रखने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। रूस ने फूड, एनर्जी और बच्चों तक को जंग में यूक्रेन के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा- जब नफरत को एक राष्ट्र के खिलाफ हथियार बनाया जाता है, तो यह कभी नहीं रुकती। भाषण के दौरान जेलेंस्की ने रूस पर यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके नरसंहार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा- वॉर क्राइम्स की सजा जरूर दी जानी चाहिए, विस्थापित हो चुके लोगों को घर आना चाहिए और जिन्होंने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, उन्हें अपने क्षेत्र लौट जाना चाहिए।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक पीस समिट की घोषणा की। इसमें उन्होंने सभी वर्ल्ड लीडर्स से साथ आकर जंग रोकने की कोशिश करने की अपील की। जेलेंस्की ने कहा- मैं अपने पीस प्लान से जुड़ी डीटेल्स बुधवार को UNSC की मीटिंग में शेयर करूंगा। हमारा पीस प्लान सिर्फ यूक्रेन मे जंग रोकने के लिए बल्कि पूरी दुनिया की बेहतरी के लिए है। रूस लगातार परमाणु हमले की धमकी देता रहा है। वो भूल चुका है कि इसका पूरी दुनिया पर क्या असर होगा।
read more… बिडेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से हैती के लिए अंतरराष्ट्रीय मिशन को अधिकृत करने का आग्रह किया